Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 का चांद पर सफल रहा लैंडिंग, लेकिन अभी भी खुश नहीं वैज्ञानिक

Chandrayaan 3: चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बना भारत, सफल लैंडिंग से पूरे देश में जश्न

Chandrayan 3: चंदा मामा दूर के

भारतीय वैज्ञानिकों की पिछले कई सालों की मेहनत आज सफल होती जा रही है क्योंकि भारत की चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर ली है। भारत की चंद्रयान 3 ने इतिहास रचते हुए चंद्रमा की साउथ पोल पर अपनी सुरक्षित लैंडिंग की। चंद्रमा की साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत का यह पहली मून मिशन है और भारत ही नहीं बल्कि विश्व का पहला मिशन है इसी की वजह से आज पूरे भारत में उत्साह का माहौल है संपूर्ण भारत में उत्सव मनाया जा रहा है और जश्न मनाया जा रहा है।

Chandrayaan 3: इसरो ने जारी की पहली तस्वीर

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो ने इसकी पहली तस्वीर जारी करते हुए जानकारी दी चंद्रयान 3 ने चांद पर अपना इतिहास रच दिया है और सफल लैंडिंग साउथ पोल पर कर चुका है।
Ch-3 लैंडर और MOX- ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित किया गया है।
ISRO ने सभी दिया धन्यवाद
भारत चाँद पर है
चंद्रयान-3 नामक इसरो से राष्ट्रीय बने इस प्रयास में भारत और विदेश से सभी योगदानों के लिए सराहना और धन्यवाद।
नीचे उतरते समय ली गई लैंडर हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे की तस्वीरें यहां दी गई हैं।

Chandrayaan 3
ISRO

Chandrayaan 3: PM Modi ने दी बधाई

Chandrayaan 3: भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करने पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारत वासियों एवं भारत के वैज्ञानिक को बधाई दी।
Pm Modi: भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन। चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की उल्लेखनीय सफलता के लिए @isro को बधाई।

Chandrayaan 3
PM Modi

Chandrayaan 3: ग्रहमंत्री अमितशाह ने दी बधाई

Chandrayaan 3 की सुरक्षित लैंडिंग होने पर भारत के ग्रह मंत्री ने सभी भारतीयों को और भारत के महान वैज्ञानिक को बहुत बहुत बधाई एवं आभार व्यक्त किया।
Amitshah: #Chandrayaan3 मिशन की सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छूने वाला पहला देश बन गया है।
नई अंतरिक्ष यात्रा भारत की खगोलीय महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है, जिससे यह अंतरिक्ष परियोजनाओं के लिए दुनिया के लॉन्चपैड के रूप में अलग हो जाता है।

Chandrayaan 3
AmitShah

भारत की राष्ट्रपति ने दी बधाई

President of India: भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भारत के मूल मिशन चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की साउथ पोल की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करने पर भारत वासियों को और सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा – विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो और चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े सभी लोगों को अपना बधाई संदेश दिया।

Chandrayaan 3
President Of India

Cm Yogi ने दी बधाई

Cm of Up: भारत की सबसे प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग पर योगी जी ने सभी भारतवासियों को और इसरो की टीम को बधाई दी।
Cm Yogi Adityanath- अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजनरी नेतृत्व में अर्जित इस उपलब्धि हेतु @isro की टीम का हार्दिक अभिनंदन!
सभी को बधाई!
जय हिंद !!

Chandrayaan 3
Cm Yogi

Chandrayaan 3 को लेकर और भी बड़ी खबरें एवं लाइव खबरों के लिए हमें कमेंट कर अपने शहर और अपना नाम जरूर बताएं ताकि हम चंद्रयान से जुड़ी ताजा खबरें और आपके क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें आप तक समय-समय पर पहुंचाते रहेंगे।

Note – यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि gsguruji.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

2 thoughts on “Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 का चांद पर सफल रहा लैंडिंग, लेकिन अभी भी खुश नहीं वैज्ञानिक”

Leave a comment